अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ का अति आवश्यक महत्वपूर्ण सभी प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश


अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार गौ सेवा सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया है जिसमे राज्यों की राजधानी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे उसी राज्य में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मंडल व नगर पदाधिकारियों के उपस्थित होकर सम्मान समारोह कराएये


कलीम भारतीय जी ने कहां है इसी कार्यक्रम में संगठन की समीक्षा बैठक भी आयोजित करें नई दिशा प्रदान करते हुए निष्क्रिय लोगों को पद मुक्त व ऊर्जावान लोगों को संगठन में समायोजित किया जाये

15 फरवरी 2022 से मार्च 2022 तक सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में सम्मान समारोह का कार्यक्रम निर्धारित करके तिथि से राष्ट्रीय कैंप कार्यालय में अवगत कराएं जिससे राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रभारी के देखरेख में कार्यक्रम किया जा सके

सम्मान समारोह में उन्हीं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो गौ माता के प्रति निष्ठा भाव निस्वार्थ होकर गो सेवक गौ रक्षा कर रहे किसी भी संगठन से जुड़े हो या बिना संगठन के गौ माता के प्रति कार्य करते हो उन्हीं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है इससे संगठन मजबूत बनेगा अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के नीतियों को जन जन तक पहुंचेगा

अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ का उद्देश्य गौमाता को सम्मान दिलाना गौ हत्या मुक्त भारत बनाना गोबर और गोमूत्र से रोजगार उपलब्ध कराना


                                           (  राहुल पांडे)

                               राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी

                             अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ