अज्ञात कारणों से लगी आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत



मरने वालो में एक महिला सहित पांच बच्चे शामिल।

कुशीनगर सांसद ने भी मौके का लिया जायजा,हर सम्भव मदद का दिया भरोसा।

कुशीनगर:जनपद के नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नं 2 बापू नगर ( ग्राम उर्दहा) में बुधवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस कर 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना अंतर्गत उर्दहा गांव में देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिसमे एक महिला के साथ 5 बच्चे शामिल है। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आग की सूचना जब ग्रामीणों की हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु विकराल रूप धारण कर चुके आग में परिवार के सारे सदस्य घर के अंदर घिर चुके थे, जिसके चलते किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घर में रखा सिलेंडर फटने सेआग नेऔर विकराल रूप ले लिया था। सिलेंडर फटने के चलते टीन शेड उड़कर पेड़ पर लटकता दिखा। मृतकों में नौमी पत्नी संगीता (38) ,अंकित (10), लक्ष्मीना (9) ,रीता (3), गीता (2) और बाबू (1) शामिल रहे। सभी  शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रात को ही कुशीनगर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी लेते हुएमातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।         इस हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही कुशीनगर सांसद विजय दुबे  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिन में मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिए और हर सम्भव सहायता करने का भरोसा दिया।                            

   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।यह जानकारी जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिया। 



दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ