भाजपा प्रत्याशी की लगातार दूसरी जीत पर पूरे लोकसभा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा प्रत्याशी की लगातार दूसरी जीत पर पूरे लोकसभा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न* 

 *कुशीनगर* 

कुशीनगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार दूबे की लगातार दूसरी बार विजय पर पूरे लोकसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मतगणना के दौरान जैसे जैसे विजय दुबे की लीड बढ़ती गई वैसे वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया। दोपहर बाद जैसे ही भाजपा को निर्णायक बढ़त मिली पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह जगह पटाखे फोड़े और मिठाई बांटना शुरू कर दिए। यह जश्न देर रात तक जारी रहा।
    रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में भी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में अथक परिश्रम किया और मोदी की गारंटी को जन जन तक पहुंचाया। कहा कि जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की दिशा में अपना जनादेश दिया है।
      इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, एडवोकेट किशोर यादव,प्रवीण मिश्र गुंजन, अमित राय,अवधेश प्रजापति, ऋषिकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष किन्नरेश चौबे,मुकुंद पाण्डेय, अरुण राय, डॉ पंकज दुबे, विकास यादव, दीपक पाण्डेय, मनीष चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ