'भाजपा सरकार पतन के पास'

7 जुलाई 2024
 'श्री राजनाथ सिंह'
' मा. रक्षा मंत्री जी' 
         'भाजपा सरकार पतन के पास'
'महोदय'
 'क्या इंडिया एलाइंस कोई खतरा पैदा कर रहा है'? 
                                संवाददाता का प्रश्न
'इंडिया एलाइंस बिखर गया है यह हमास आतंकवादी संगठन है"   जवाब राजनाथ सिंह

सर आप जैसे व्यक्ति के मुंह से ऐसा उत्तर सुनकर मुझे लगा अब हमारे पास कुछ भी अच्छा शेष नहीं है। क्या आपके 50 वर्ष के 'राजनीतिक जीवन'की यही खेती है?

इंडिया एलाइंस न हमास है न हमास हो सकता परंतु आपके विचार राजनीतिक वातावरण को प्रदूषित करते रहेंगे।

भाजपा के आडवाणी युग के पतन के बाद 'प्यूरिटन भाजपा' में आशा की एक किरण आप थे। मैं मानता हूं वह रोशनी बुझ गई है और भाजपा अपने पतन के पास खड़ी है।
आपसे हम ऐसे 'कैजुअल जवाब'की उम्मीद नहीं करते।

आपका यह बयान जब आया था तब मैं कुशीनगर में इजराइल फिलिस्तीन युद्ध विराम के लिए सत्याग्रह कर रहा था.मैं परेशान था कि ग़ज़ा में बच्चे क्यों मारे जा रहे हैं?
14 नवंबर 23 सत्याग्रह की प्रथम दिन शाम लगभग 7:00 बजे पंथांधों'ने मुझपर हमला किया। समान समय में सामने पथिक निवास में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा बैठक कर रहे थे। भारी सुरक्षा बल लगा था। बार-बार लिखने के बावजूद भी मेरे पास कोई सिक्योरिटी नहीं। 

हिंदुत्व के हुड़दंगाई मेरे ऊपर हमले कर रहे थे। सत्ता के लिए जो पाखंड अंधविश्वास नफरत नरेंद्र मोदी मा प्रधानमंत्री ने बोई है उसकी फसल'भाजपा सत्ता एवं भाजपा दोनों का पतन है"भाजपा सरकार सोने की बारिश कर दे फिर भी उसका पतन सुनिश्चित है क्योंकि नरेंद्र मोदी सत्ता ने भारत को बेरोजगारी गरीबी महंगाई नफरत बलात्कार हिंसा भय की जमीन में बदल दिया है लगता ही नहीं यह भगत सिंह गांधी और अंबेडकर एपीजे अब्दुल कलाम का भारत है।


डॉ संपूर्णानंद मल्ल                 
पूर्वांचल गांधी
पीएचडी इन आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट ऑफ़ हिस्ट्री फैकल्टी ऑफ़ सोशल साइंसेज देलही यूनिवर्सिटी
9415418263

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ