वास्ट फाउंडेशन द्वारा किया गया वृहद बृक्षा रोपण

वास्ट फाउंडेशन द्वारा किया गया वृहद बृक्षा रोपण

 *कुशीनगर* 
पर्यावरण सुरक्षा एवं ग्लोबल वार्मिंग कंट्रोल के लिए सोमवार को वास्ट फाउंडेशन कुशीनगर द्वारा वृहद वृक्षा रोपण कार्य सम्पन्न हुआ l बताते चले कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए वास्ट फाउंडेशन पुरे भारत में वृक्षा रोपण का कार्य कर रहा है l 
इसके अलावा  यह संस्था शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य, पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण के लिए भी पुरे देश में अभियान चला रही है l फाउंडेशन के संस्थापक अरुण मणि त्रिपाठी ने बताया कि हमारी संस्था ने पुरे भारत में एक करोड़ वृक्ष लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है l

 इसी अभियान के क्रम में सोमवार को जनपद के परसौनी में वृहद रूप में वृक्षा रोपण किया गया l इस दौरान राजू, बबली, शुभम,सतीश, विश्वदीप आदि वृक्षा रोपण कार्यक्रम में शामिल रहे l
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ