आपातकाल में कांग्रेस ने किया देश की जनता का उत्पीड़न

आपातकाल में कांग्रेस ने किया देश की जनता का उत्पीड़न

 *भाजपाइयों ने आपात काल 1975 को काला दिवस के रूप में मनाया* 

 *कुशीनगर* ।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में कांग्रेस सरकार द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपात काल को काला दिवस के रूप में भाजपाईयों ने मनाया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आपात काल को भारतीय लोकतंत्र और राजनीति में सबसे दुःखद और काला अध्यायाय है। इंदिरा गांधी द्वारा देश में इमरजेंसी लागू करना न्यायपालिका से टकराव का परिणाम था। लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए और बड़ी संख्या में आपातकाल का विरोध कर रहे लोगों को मीसा एक्ट में जेल में ठूंस दिया गया। जेपी आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गयी। कांग्रेस की तानाशाह सरकार द्वारा आपातकाल के समय देश की जनता का हर स्तर पर उत्पीड़न किया गया। इसी क्रम में अमित पाण्डेय, डॉ टीएन राव, विजय शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपात काल लागू करते हुए लोकतंत्र की हत्या की और संविधान की मूल भावना का हनन किया। आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में जनता का शासन है। इसी क्रम 
में लोकतंत्र सेनानी ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव व अन्य को सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम आयोजक जिलामंत्री बलराम यादव ने किया। इस अवसर पर
नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, आद्या पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, देहात मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, टेकुआ टार मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल,जिलाउपाध्यक्ष उमेश सिंह, रविप्रकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय, महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष फूलवन्ती चौहान, शकुंतला चौहान, प्रमिल गुप्ता, डॉ छेदी शर्मा, विमलेश चौबे, महामंत्रीअजय शर्मा,चंद्रबली गोंड, किन्नरेश चौबे, इंद्र प्रकाश चौबे आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ