हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यालय पर हुई बैठक

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यालय पर हुई बैठक* 

 *कुशीनगर।* 

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय पर किसान मोर्चा की एक कामकाजी बैठक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई।
आयोजित बैठक के मुख्यअतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी इस अभियान को पूरे भारत मे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे जोर शोर से मना रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता के घर पर 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराना है। 

पार्टी कार्यकर्ता हर घर जाकर उस परिवार के सदस्यों के साथ जिसमें मुख्य रूप से बच्चे शामिल रहें। उनके साथ झंडा फहरा कर फोटो या सेल्फी लें, इससे उनके मन मे तिरंगे के प्रति जागरूकता पैदा होगी और सम्मान बढेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों ने बहुत संघर्ष और बलिदान के बाद यह स्वतन्त्रता हासिल किया। उसके बाद विभाजन की जो बिभीषिका पूर्वजों ने देखी हैं पूर्वजों की उस कुर्बानी को आजादी के बाद किसी पार्टी या सरकार ने सम्मान नहीं दिया। जबसे मोदी सरकार बनी है तभी से देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करने का कार्य भाजपा कर रही है। पहले केवल सरकारी कार्यालय व स्कूलों पर ही तिरंगा फहराया जाता था लेकिन जबसे भाजपा सरकार आयी है। तबसे तिरंगे का महत्व आम आदमी जानने लगा है और पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने तिरंगा अभियान के महत्व को बताया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि 12 और 13 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी  जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर लेंगे। साथ ही 14 अगस्त को बिभाजन की विभीषिका दिवस व 15 अगस्त को मोर्चा के हर कार्यकर्ता को आम जनता के घर घर  जाकर उनके परिवार के साथ  तिरंगा फहरा कर उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालना है।

इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन से हुआ। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय और मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। संचालन जिला महामंत्री विजयशंकर तिवारी ने किया।
इस दौरान अंजनी शुक्ल, संजय सिंह, महामंत्री शत्रुघन प्रताप शाही, उपाध्यक्ष केशव पांडेय, मंशा पांडेय, सुनील उपाध्याय, ध्रुव पटेल, मंडलअध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल, विनय कुमार तिवारी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ