बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम से कुशीनगर विधायक व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली

बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम से कुशीनगर विधायक व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली* 

 *पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी भारत की पहचान : पी.एन पाठक* 

 *कुशीनगर
 पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान और शक्ति बढ़ रही है। 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली और मुस्कान लाना ही प्रमुख लक्ष्य है। इसमें देशवासियों को एकजुट होकर अभियान का हिस्सा बनना होगा। 
ये बातें विधायक पी.एन पाठक ने कहीं। उन्होंने मंगलवार को कसाडा चौक पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए है और आगे भी नए-नए विश्व में ख्याति के लिए होते रहेंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भी रैली को संबोधित किया। विधायक श्री पाठक ने आजादी के 78 वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
यह रैली कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम से निकाली गई। भारत माता व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो रहा था। इसमें सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। 
तिरंगा बाइक रैली स्टेडियम से निकलकर विशुनपुरा तिराहा होते हुए कसया नगर फ्लाईओवर पहुंचा,जहां से आगे नगर में गोला तिराहा होते हुए गांधी चौक,शहीद अमिय त्रिपाठी चौक होते हुए कसाडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। 
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सचिन पाठक, राजेश मद्धेशिया, राज पाठक, आदित्य मिश्रा, सत्यम शुक्ला,संजीव दूबे, किरन सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ