रक्षाबंधन पर्व पर विशेष....

रक्षाबंधन पर्व पर विशेष 
*बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,
भाई- बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।।
*अमरनाथ इण्टर कालेज में बच्चों ने राखी बांधी 
विशेष धार्मिक संवाददाता सिधौली--सीतापुर।
पावन पर्व रक्षाबंधन आदि अनादि काल से चला आ रहा है।साल भर इन्तजार करने के बाद यह दिन आता है। इसीलिए बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता ,वह चाहे दूर भी हो तो कोई गम नहीं होता।अक्सर रिश्ते दूरियों से खींची पड़ जाते हैं पर भाई-बहन का प्यार कभी काम नहीं होता ।।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष मन्नूलाल तिवारी, अनुराग शुक्ल बंटी -सभासद, सीताराम संकीर्तन अनुष्ठान के स्थानीय व्यवस्थापक रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी, श्री सिद्धेश्वर मंदिर सिधौली के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, आचार्य मनीष पांडेय, आदि ने रक्षा बंधन पर भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं दी हैं।
उधर अमरनाथ इण्टर कालेज सिधौली में बच्चों में भाईयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी।
भाई-बहन का प्यार बना रहे, इसी मंगल शुभकामनाओं के साथ 
रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी 
विशेष धार्मिक संवाददाता सिधौली--सीतापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ