भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

सीतापुर: नगर सिधौली में भाजपा युवा मोर्चा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बाईकों पर तिरंगा लेकर नगर में भ्रमण किया गया।तिरंगा यात्रा सिधौली के डाक बंगले से सैकड़ो की संख्या में बाइक पर सवार हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय ,बन्दे मातरम आदि राष्ट्रीय भक्ति नारो साथ युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता बिसवां चौराहे से होते हुए महमूदाबाद चौराहा उसके बाद तहसील मार्ग होते हुए नगर भ्रमण कर सिधौली के शहीद स्मारक परसमाप्ति की।

 तिरंगा यात्रा में सिधौली से भाजपा विधायक मनीष रावत ने सभी क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासी और अति उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हर घर तिरंगा का जो अभियान भारतीय जनता पार्टी ने लिया है वह राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के कारण आज पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा आम जनमानस भी अपने-अपने घरों में तिरंगा लग रहे हैं।
 इस कार्यक्रम में विधानसभा सिधौली के चारों युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, नवनीत बाजपेई,दिलीप निगम, मृत्युंजय तिवारी कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला मंत्री जयपाल शर्मा सहसंयोजक सौरभ सिंह, बच्चे प्रशाद बाजपेई,अतुल तिवारी, पुष्कर गुप्ता,विशाल,उदय बाल्मिकी के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ