देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य: विश्वरंजन

देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य: विश्वरंजन*

 *कुशीनगर* 
हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा यात्रा, महापुरुषों के स्मारक स्थल की सफाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण, आपातकाल गोष्ठी और प्रदर्शनी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की करेंगे।
     यह बातें भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा।वह शुक्रवार को पडरौना ब्लाक सभागार में पडरौना देहात मण्डल की हर घर तिरंगा अभियान तैयारी बैठक को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 2022 में शुरू किया गया था। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों की छतों पर देश का झंडा लहराने की अपील की थी। इस अभियान से पहले झंडा फहराने के नियमों में भी बदलाव किया गया था और रात में फहराने की इजाजत दे दी गई थी। जिससे प्रेरित होकर करोड़ों देशवासियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।इस वर्ष भी पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रीयता के भाव को हर घर तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत नगर मंडल के हर बूथ पर और घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस घर-घर तिरंगा अभियान में पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।इसी क्रम में टेकुआटार मंडल में पार्टी की बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया।
   इस अवसर पर रामप्यारे सिंह, महेन्द्र दीक्षित,विकाश यादव, मनीष विश्वकर्मा,राजकुमार,अजय शर्मा, दिनेश जायसवाल, पारस कुशवाहा,जवाहर चौहान,घनश्याम मिश्र, राजू सिंह, अमरनाथ मद्धेशिया,लालबाबू शर्मा,मनोज गौतम,प्रवीण श्रीवास्तव,प्रदीप पाण्डेय सहित मण्डल पदाधिकारी , शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ