हर जिले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 51000 सदस्य बनाने का लक्ष्य:कामेश्वर सिंह

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की बैठक* 

 *कुशीनगर* 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक कर लक्ष्य के सापेक्ष से अधिक सदस्य बनाने की रणनीति बनाई गई। 
इस बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा हर जिले में 51 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सदस्यता को लेकर भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत 11से 17 सितम्बर 2024 तक हर घर तक महासंपर्क अभियान चलेगा।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को और ज्यादा प्रभावशाली तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां और  उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के लिए इस योजना पर विस्तार से चर्चा करना होगा। 

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और आम जनता को पार्टी का सदस्य बनायेंगे। जिला अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रत्येक मंडल में 1100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मण्डलअध्यक्ष को अपने बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है, और 100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले व्यक्ति को ही भाजपा का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी को और भी मजबूत करने की योजना है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरी राम सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, जिला सदस्यता प्रमुख ललन मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय राय ने किया।और संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय, मंशा पाण्डेय, उमेश सिंह, मैनेजर सिंह, कल्पनाथ राय, महामन्त्री विजय शंकर तिवारी, शत्रुघ्न प्रताप शाही, जिला मंत्री सुनील उपाध्याय, ध्रुव पटेल, सर्वेश पाठक, हरीलाल कुशवाहा, राम नरेश मिश्र, राजेश तिवारी, अजय  मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, संजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ