कुशीनगर विधायक द्वारा लगातार गाँव गाँव जाकर चलाया जा रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

कुशीनगर विधायक द्वारा लगातार गाँव गाँव जाकर चलाया जा रहा भाजपा का सदस्यता अभियान* 

- *विधायक पी.एन पाठक की अपील पर बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं भाजपा की सदस्यता* 

 *कुशीनगर* 
बीते रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक की अगुवाई में दर्जनों गांवो में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाया गया।
विधायक ने टेकुआटार, भैंसही, पशुरामपुर अहिरौली राजा, गोबरही समेत विभिन्न गांवों में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विदित हो कि विधायक पी.एन पाठक प्रत्येक दिन दर्जनों गावो में जाकर भारी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहें है।विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कर रही है, भाजपा सरकार ने अपने सभी संकल्पो को पूरा किया है। जनता का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता की हमेशा सेवा की है और करते रहेंगे। हर पात्र को सरकार योजनाओं का लाभ दे रही है जिससे वह समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें।केंद्र और प्रदेश सरकारों की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, अमित मालवीय, राज पाठक, नितिश यादव, अमरनाथ मद्धेशिया, संजय राव, विनोद गुप्ता, अजय शर्मा, गुलाब गुप्ता, सुनील कौशिक, आदित्य त्रिपाठी,संजीव समेत लोग मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ