प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के मौके पर लगी प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्दघाटन


 प्रधानमंत्री मोदी का हर पल  राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित:विजय दुबे* 

 *कुशीनगर* 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत वीते गुरुवार को हनुमान इण्टर कालेज पडरौना में प्रधानमंत्री मोदी के स्वयंसेवक से प्रधान सेवक तक के सफर को दर्शाती हुई प्रदर्शनी लगाई गई । 
इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों को दर्शाया गया है।
     प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विजय कुमार दूबे और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे नेता हैं जो दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं में शामिल हैं। ऐसे व्यक्ति सदियों में जन्म लेते हैं, जिन्होंने हर पल राष्ट्र के लिए और इस देश के विकास के लिए लगाया है। प्रधानमंत्री युवा, महिला, किसान और मजदूर को ध्यान में रखकर काम करते हैं।

 मोदी और भारतीय जनता पार्टी ना केवल राजनीति करती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के कामों को भी आगे बढ़ाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 का भारत विकसित का जो संकल्प है, निश्चित रूप से पूरा होगा।
     जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का पूरा चित्रण और उनके द्वारा समाज देश और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर जिस तरीके से काम किया है, इस प्रदर्शनी के माध्यम से सारी बातों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक लगी रहेगी।इस दौरान जनपद के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक और आमजन अवलोकन करेंगे।
     पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा,प्रबन्धक मनोज सारस्वत ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार शुक्ल द्वारा किया गया।
    इस अवसर पर सुदर्शन पाल,विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, रमेश मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता,रामानुज मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, रामजीत चौहान, महेश रौनियार,नवनीत तिवारी, देवेश मिश्र, विष्णु जायसवाल सहित सैंकड़ों छात्र, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ