कुशीनगर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर दिलायी लोगों को भाजपा का सदस्यता

विधायक पी.एन पाठक ने खुद संभाल रखा है सदस्यता अभियान की कमान* 

 *कुशीनगर* 
कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक द्वारा हर गांवो में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाया गया। विधायक ने भैंसहा, शामपुर, चकदेइया, सेमरा झुंगवा, मंगलपुर, मधवापुर, सिरसिया खोइया समेत विभिन्न गांवों में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

 विधायक पी.एन पाठक प्रत्येक दिन दर्जनों गावो में जाकर भारी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहें है।विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कर रही है, भाजपा सरकार ने अपने सभी संकल्पो को पूरा किया है। जनता का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, अमित मालवीय, राज पाठक, सदस्यता अभियान सह संयोजक युवा मोर्चा आदित्य मिश्रा, सूरज वर्मा, नितिश यादव,शेखर सिंह, किरण सिंह, सुनिल राजभर, राजेश शर्मा, अशोक कुमार, रामगोविंद सिंह, सूर्यानाथ यादव, राकेश यादव, सर्वेश तिवारी, संजीव समेत लोग मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ