पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी मंडलों का किया बैठक

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी मंडलों का किया बैठक।* 

 *कुशीनगर* 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को जनपद के 17 स्थानों पर सभी 34 मण्डलों की बैठक हुई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने का मंत्र दिया।
    जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने ब्लाक सभागार सेवरही में तमकुही राज विधानसभा के अमवा दीगर, सिसवा नाहर तथा सेवरहीं मण्डल की बैठक में  सदस्यता अभियान को और ज्यादा प्रभावशाली तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य की योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत 11- 17 सितम्बर, 2024 के बीच भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और पार्टी का सदस्य बनायेंगे।
    इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र विशुनपुरा ब्लाक सभागार में पडरौना विधानसभा के पिपरा और विशुनपुरा मण्डल की बैठक में कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने से ही राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है, और 100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले व्यक्ति को ही भाजपा का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी को और भी मजबूत करने की योजना है।
     रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में पडरौना विधानसभा के कठकुइंया, पडरौना नगर और पडरौना देहात मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के सदस्यों का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है।भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।कोई बूथ अछूता नहीं रहना चाहिए, हर एक व्यक्ति को बीजेपी में समावेश करना है। उन्होंने कहा कि हम जनपद में पांच लाख  नए सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,बंका सिंह, धन्नजय मणि त्रिपाठी, भीखम प्रसाद,गीरीश चतुर्वेदी,भुवनेश्वर त्रिपाठी, रामजीत चौहान, सुनील चौहान,धीरज पाठक, देवेश मिश्र, मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ