समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में भाजयुमो ने किया उनका पुतला दहन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में भाजयुमो ने किया उनका पुतला दहन* 

 *कुशीनगर* 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश-माफिया के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है । इसको लेकर शनिवार को कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव का पुतला दहन कर तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया।
बताते चलें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि हिंदू संतों और माफियाओं में कोई अंतर नहीं है। उनके इस बयान पर भाजपा द्वारा हर जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो कुशीनगर द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारतभूमि  ऋषि मुनियों और संतों की तपोभूमि है। ऐसे में एक विशेष समुदाय को खुश करने और अखबारों मे सुर्खियां बटोरने के लिए अखिलेश यादव का यह बयान घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इस बयान की घोर भर्त्सना करती है ।सपा मुखिया ने हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया है।
   पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि माफियाओं की कब्र पर सजदा करने वाले लोग इस तरह के बयान देकर सनातन का अपमान कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान की जितनी निन्दा किया जाये कम है।
     इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, हरिशंकर राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, भाजयुमो  जिला संयोजक शैलेंद्र कुमार तिवारी,कन्हैया गोंड,आकाश सिंह,नवनीत तिवारी,  गौरव तिवारी,विकाश दीक्षित, सोनू मद्धेशिया, अरुण पाण्डेय,किशन कुशवाहा, धवल जायसवाल, अरुण राय, सत्यम पाठक, सुमित चौहान, सचिन जायसवाल, सतीश, आदित्य, उज्ज्वल आदि उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ