प्रभारी मंत्री ने कान्हा गौशाला सहित अन्य योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

प्रभारी मंत्री ने कान्हा गौशाला सहित अन्य योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 *कान्हा गौशाला पडरौना, नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका रामपुर, नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र कुशीनगर का किया निरीक्षण* 

 *कुशीनगर* । 
कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा आज नगरपालिका परिषद पडरौना के बकुलहा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। कान्हा गौशाला योजना का उद्देश्य राज्य में बेसहारा एवं निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल प्रदान करना था। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने गऊ माता का पूजन कर गायों को चारा भी खिलाया। इसी क्रम में गौशाला परिसर में पौधरोपण किया व कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि गऊ की सेवा ईश्वरीय सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोच्च है और उसे माता का दर्जा प्राप्त है। गाय के दूध को अमृत समान बताते हुए उन्होंने उसे सभी पौष्टिक तत्वों से युक्त बताया। उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतरीन नक्शे के साथ कान्हा गौशाला निर्माण के लिए उन्होंने नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल की प्रशंसा भी की।
 तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने कुशीनगर स्थित नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारी को 30 अक्टूबर तक समस्त कार्य पूर्ण कर संबंधित को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की समस्त निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उपयोगिता के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री का उपयोग किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रामपुर हरका के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज से प्रभारी मंत्री  ने आवश्यक जानकारियां ली। निरीक्षण के क्रम में मंत्री द्वारा बारी बारी से प्रत्येक कमरों, पुस्तकालय, मल्टी प्रयोज्य रूम, शौचालय, डाइनिंग हॉल, फायर कंट्रोल रूम, लैब, डाइनिंग हॉल, मेस एरिया, रीडिंग रूम ऑडिटोरियम, लैब रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ कक्ष, होस्टल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 
इस दौरान कुशीनगर विधायक पंचानंद पाठक, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल,नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा,  भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,  एसडीएम व्यास नारायण, ईओ संतराम सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ