विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में प्रत्येक दिन गावों और चौक- चौराहों पर चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान

विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में प्रत्येक दिन गावों और चौक- चौराहों पर चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान*  

 *पूरे विधानसभा क्षेत्र चल रहे सदस्यता अभियान की विधायक ने खुद संभाल रखी है कमान* 

 *कुशीनगर* 

बीते मंगलवार को भी कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक की अगुवाई में दर्जनों गांवो और चौक-चौराहों पर  भाजपा का सदस्यता अभियान चलाकर घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाया गया। 
कुशीनगर मण्डल के गांव कनखोरिया, भलुहीमदारी पट्टी, विशुनपुरा, अनिरूधवा, सोनबरसा, डीह पकवा इनार, डुमरी समेत दर्जनों गांवों में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कुशीनगर विधायक पी एन पाठक प्रत्येक दिन दर्जनों गावो में जाकर भारी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहें है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कर रही है। जनता पूरे मन से भाजपा के साथ है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के अपने नारे पर ईमानदारी से काम कर रही है इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। केंद्र और प्रदेश सरकारों की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, आद्या पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, अखिलेश मिश्रा, नीतीश यादव, छेदी शर्मा, बैरिस्टर भारती, प्रदीप कुशवाहा, संजीव दुबे समेत लोग मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ