"असंवैधानिक बुलडोजर'

4pm 18 अक्टूबर 2024
'माननीय मुख्यमंत्री '
उत्तर प्रदेश
            "असंवैधानिक बुलडोजर'' 
                         'परम सम्माननीय सर्वोच्च न्यायालय'
यह भगत सिंह गांधी अंबेडकर कलाम का मुल्क है यहां बुलडोजर मत चलाइए. बुलडोजर अपराध है न्याय बुलडोजर से नहीं न्यायालय से मिलता है। 

'महोदय '
करबद्ध निवेदन करता हूं कि बहराइच में उस मुसलमान के घर पर बुलडोजर चलाने का निर्णय वापस लीजिए। क्या कर रहे हैं आप? गलती हिंदुओं की हुरदंगाई भीड़ का है जिसके एक तरुण युवक रामगोपाल नफरतियों के उकसावे पर मुसलमान के घर पर चढ़कर जबरिया हरा झंडा तोड़ा और भगवा फहराया प्रतिक्रिया स्वरूप मारा गया और अब उसके घर पर बुलडोजर अन्याय एवं जुर्म की पराकाष्ठा है यदि उसने अतिक्रमण करके घर बनाया है तो यह कार्रवाई पूर्व में ही की जानी चाहिए थीं या इस घटना के सामान्य होने के उपरांत यह कार्रवाई विधि पूर्वक की जा सकती है। 

'माननीय मुख्यमंत्री जी' मेरी एक प्रार्थना सुन लीजिए बहराइच में बुलडोजर को स्थगित कर दीजिए मुझे सत्याग्रह के लिए विवस न किया जाए मैं बीमार हूं ऑन बेड हूं फिर भी  हिंदू मुस्लिम नफरत एवं अमनुष्यता मैं एक पल भी नहीं सह सकता मैं किसी समय सत्याग्रह प्रारंभ कर सकता हू.

प्रति:-- महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल 
               सम्माननीय सर्वोच्च न्यायालय 
                   मानवाधिकार आयोग
 श्रीमान प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी उत्तर प्रदेश
 श्रीमान आयुक्त जिलाधिकारी एडीडी एसएसपी गोरखपुर

पूर्वांचल गांधी
9415418263, snm. 190907@ yahoo. co.in

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ