'नफरत हमारी एकता 'के लिए अच्छा नहीं 'इसे रोकिए'


कलाम जयंती  15अक्टूबर 2024
                              'पत्र '
 'माननीय मुख्यमंत्री"
उत्तर प्रदेश 
 'नफरत हमारी एकता 'के लिए अच्छा नहीं 'इसे रोकिए'

यह प्रदेश पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफ़ाकउल्ला खान रोशन सिंह राजेंद्र लाहीड़ी के फांसी एवं कुर्बानी का परिणाम है। भारत गांधी भगत सिंह अंबेडकर कलाम का देश है.

'महोदय' 
बहराइच में मुसलमान के घर पर चढ़कर हरा झंडा तोड़ना' भगवा फहराना''लगाने'का प्रयास''सांप्रदायिक भड़काऊ नारे' किससे पूछूं कि यह सब क्यों हो रहा है? वहां खड़ी पुलिस एवं भीड़ ने उसे ऐसा करने से रोका क्यों नहीं?

'महोदय'
'आजादी' मंदिर मस्जिद भगवा रंग हरे रंग अंधविश्वास पाखंड नफरत से नहीं मिली है आजादी फांसी'कुर्बानी' का परिणाम है 1857 स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध  हिंदू मुसलमान एक साथ लड़े थे। बरेली में वक्त खां दिल्ली में बहादुर शाह जफर कानपुर में नाना साहब तात्या टोपे उनका सिपहसालार अजीमुन्ना शाह लखनऊ में बेगम हजरत महल झांसी में रानी झांसी एवं उनका महान तोपची गौश खां इलाहाबाद में लियाकत अली आरा में कुंवर बहादुर।इनके साथ छोटे जमीदार किसान लड़े थे।
'महोदय'
हिंदुस्तान पर जितना हक 'उदार हिंदुओं' का है उतना ही हक 'कट्टर इस्लाम पंथियों'का है। उनके घरों मस्जिदों के सामने से जुलूस निकालना उनके हरे रंग के झंडों को तोड़ना उन्मादी नफरती भड़काऊ भाषण अखिर इसकी अनुमति किसने दी? यह परिस्थितियों किसने पैदा की?

मुझे विवश न किया जाए कि मैं सत्य'अहिंसा' शांति 'के लिए  सड़क पर उतरूँ।
 प्रति :-        -महामहिम राष्ट्रपति 
              मा   राज्यपाल उत्तर प्रदेश
             सम्माननीय सर्वोच्च न्यायालय 
                  मा मानवाधिकार आयोग
 श्रीमान प्रमुख सचिव गृह श्रीमान डीजीपी उत्तर प्रदेश
 श्रीमान जिलाधिकारी श्रीमान एसएसपी गोरखपुर

डॉ  संपूर्णानंद मल्ल                      पूर्वांचल गांधी
सत्यपथ PS शाहपुर गोरखपुर
9415418263

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ