खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग: विधायक मेघश्याम

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग: विधायक मेघश्याम 

केएमयू में 68वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

संवाददाता आलोक तिवारी
मथुरा। केएमयू के खेल मैदान पर 68वीं अण्डर 14,17 व 19 बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयीय मथुरा जनपदीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मनोज कुमार गिरि ने मशाल दौड़ प्रारंभ करा कर किया। इस अवसर पर केएमयू के चांसलर के बड़े भाई देवी सिंह(डीएम साहब), मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, प्रतियोगिता संयोजक निरंजन सिंह सोलंकी, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रविन्द्र सिंह, संयोजिका डा. शालिनी अग्रवाल, सह-संयोजक डॉ. पदम सिंह कौन्तेय पुष्पेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे तथा जनपद के स्कूलों से आईं छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आंगुतकों का मनमोह लिया।  
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है, पहले समय में खेल का इतना महत्व नहीं था, लेकिन अब खेल को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है, खेल से हमारा शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों ने ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जो हमारे देश के लिए गौरव की बात है। यहां आए सभी शिक्षक संघ के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति व सनातन संस्कृति को भी शिक्षा में शामिल किया जाए। शिक्षा के साथ कोई कितना भी विकास कर ले, बिना संस्कार के वह विकास मायने नहीं रखता है। इसलिए हमें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का साथ रखकर विकास करना चाहिए, जिससे हमारे गांवों के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। 
उक्त अवसर पर आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद मंडल से चौधरी हरिपाल सिंह चाहर(जनरल मैनेजर), रामेन्द्र शर्मा(मैनेजर), केपी सिंह यादव (मैनेजर), गोविन्द सिंह(कोच), कु. रचना चौधरी(मैनेजर), कु. वन्दना(कोच), धीरेन्द्र वर्मा, दीपांशु, अखिलेश एवं माध्यमि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला मंत्री अनिल सिंह छौंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलामंत्री डा. शिवाजी सिंह, थान सिंह कुंतल, अनीता आचार्य, डा. सतीश गौतम, डीएम चौधरी, अनीता गौतम के अलावा चारों मंडल से आए माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों में सुरेश तौमर, कमल गौड़, डा. राकेश माहेश्वरी, शालिनी अग्रवाल, केबी सिंह यादव, चन्द्रभान सिंह यादव, मुरलीधर, श्रीमती राधा भारद्वाज, श्रीमती दीपा चौधरी, श्रीमती रेनू, श्रीमती प्रियंका, श्रीकेडी शर्मा, अतर सिंह, विजय लता चौधरी, दिनेश राना, लाल बहादुर गंगवार, डा. बिजेन्द्र सिंह, डोरी लाल सैनी, श्रीमती संध्या श्रीमती रामा देवी, शिवाजी सिंह, डा. गोविन्द राम, डा. देवराज सिंह, डा. नारायण सिंह, छिद्दो सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी आगतुंकों का बुके, पटुका, स्मृति चिह्न एवं बेज लगाकर सम्मान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 100, 400, 500 की दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, पैदल चार्ज में दर्जनों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनवीर सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ